1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने किया बर्थडे विश तो पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में कहा शुक्रिया

विराट कोहली ने किया बर्थडे विश तो पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में कहा शुक्रिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 18, 2020 10:25 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 10:25 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर राजनीति जगत और खेल जगत की हस्तियों ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी।

विराट कोहली ने किया...- India TV Hindi
विराट कोहली ने किया बर्थडे विश तो पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में कहा शुक्रिया Image Source : TWITTER/PMOINDIA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर राजनीति जगत और खेल जगत की हस्तियों ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई संदेश देते हुए ट्वीट किया था, जिस पर अब पीएम मोदी ने रिप्लाई किया है।

विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "देश के सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" इसके जवाब में पीएम ने कोहली और अनुष्का का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "धन्यवाद विराट कोहली। मैं भी आपको और अनुष्का को बधाई देता हूं। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आप दोनों अच्छे माता-पिता साबित होंगे।"

पिछले महीने विराट ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी। कोहली ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि वो जनवरी 2021 में दो से तीन हो जाएंगे।  बता दें, कोहली और अनुष्का साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। 

IPL 2020 : मुंबई के खिलाफ पहले मैच में धोनी के पास होगा ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

गौरतलब है कि विराट कोहली फिलहाल IPL 2020 में हिस्सा लेने के लिए यूएई में मौजूद हैं। इस साल कोरोना के चलते IPL का आयोजन देश के बाहर यूएई में हो रहा है जिसका आगाज 19 सितंबर से होगा। इस बार फैंस को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम से काफी उम्मीदें होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल