1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाहिद आफ़रीदी ने क्यों कहा- ''कोहली के साथ ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे''

शाहिद आफ़रीदी ने क्यों कहा- ''कोहली के साथ ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 10, 2018 02:41 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 02:41 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने पुरज़ोर कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी दोस्ती पर दोनों देशों के राजनीतिक हालात का असर न तो पड़ सकता है और न ही पड़ेगा

Afridi, kohli- India TV Hindi
Afridi, kohli
सेंट मोरित्ज (स्विट्जरलैंड):  भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव से भले ही दोनों देशों के बीच क्रिकेट-संबंध भी प्रभावित हो गए हों लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफ़रीदी ने पुरज़ोर कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी दोस्ती पर दोनों देशों के राजनीतिक हालात का असर न तो पड़ सकता है और न ही पड़ेगा. 
 
सेंट मौरित्ज आइस क्रिक्रेट टूर्नामेंट के दौरान आफ़रीदी ने कहा, ‘‘विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते. विराट शानदार इंसान हैं, मेरी ही तरह वह अपने देश के क्रिकेट के दूत हैं. कोहली हमेशा उन्हें बहुत अधिक सम्मान देते हैं.'' 
 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के तौर पर दो लोगों के बीच के ताल्लुकात से हम यह उदाहरण पेश कर सकते हैं कि देशों के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के बाद उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक प्यार और सम्मान मिला है.’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल