1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैंडपेपर मामलें को लेकर पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- नेतृत्व में कमी की वजह से हुआ विवाद

सैंडपेपर मामलें को लेकर पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- नेतृत्व में कमी की वजह से हुआ विवाद

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2020 04:18 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 04:19 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम में 'ना' कहने की हिम्मत नहीं थी और इसलिए वह 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़खानी वाले विवाद में फंस गए।

सैंडपेपर मामलें को...- India TV Hindi
सैंडपेपर मामलें को लेकर पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- नेतृत्व में कमी की वजह से हुआ विवाद Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम में 'ना' कहने की हिम्मत नहीं थी और इसलिए वह 2018 में केपटाउन में गेंद से छेड़खानी वाले विवाद में फंस गए। पोंटिंग के मुताबिक, न्यूलैंड्स में जो हुआ उसकी जमीन एक साल पहले से तैयार हो गई थी जब उन्हें राष्ट्रीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव की कमी खली थी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "मैं इस बात से काफी चिंतित था कि हमारी टीम से अनुभव बाहर जा रहा था। उसी समय अनुभवी खिलाड़ियों के जाने से एक खालीपन भी आ रहा था जिसके कारण वो न नहीं कह पा रहे थे।"

उन्होंने कहा, "अगर मैं केपटाउन के मसले को देखता हूं तो मैं नहीं समझता कि टीम में इस तरह के खिलाड़ियों न कहने वाले ज्यादा खिलाड़ी थे। चीजें पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर चली गई थीं।" दो बार के विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "यह पूरी तरह बाहरी इंसान का नजरिया है। पिछले कुछ महीनों से पहले तक मेरा टीम से कोई लेना-देना नहीं था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल