1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग भारत रवाना

IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग भारत रवाना

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2021 09:21 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 09:21 pm IST

आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग नौ अप्रैल से शुरू होने जा रही लीग के आगामी 14वें सीजन के लिए रविवार को भारत के लिए रवाना हो गए।

IPL 2021 के लिए दिल्ली...- India TV Hindi
IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग भारत रवाना Image Source : GETTY

सिडनी| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग नौ अप्रैल से शुरू होने जा रही लीग के आगामी 14वें सीजन के लिए रविवार को भारत के लिए रवाना हो गए। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सुरक्षित रहें। आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने का और इंतजार नहीं कर सकता।"

पोंटिंग मुंबई पहुंचेंगे, जहां उनकी टीम ठहरी हुई है। मुंबई पहुंचने के बाद वे एक सप्ताह के क्वारंटीन में रहेंगे और फिर बायो सिक्योर बबल में जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद पोंटिंग को सबसे पहले टीम के कप्तान का चयन करना होगा, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण लगभग पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। अययर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कंधे में चोट लग गई थी।

IND vs ENG 3rd ODI : शार्दुल ठाकुर ने मारा ऐसा छक्का कि उनका बैट चैक करने पहुंचे बेन स्टोक्स

अय्यर की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स लीग के पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल