1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिकी पोंटिंग की नजरें ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम के कोच पद पर

रिकी पोंटिंग की नजरें ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम के कोच पद पर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 01:43 pm IST

पोटिंग इस समय इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में मुख्य कोच डैरेन लैहमन के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

 रिकी पोंटिंग- India TV Hindi
रिकी पोंटिंग

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग की नजरें अब अपने देश की टी-20 टीम का कोच बनने पर हैं। वेबसाइट ईएसीपएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पोटिंग इस समय इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में मुख्य कोच डैरेन लैहमन के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया खेल के तीन प्रारुपों में अलग-अलग कोच रखने पर विचार कर रहा है और इसी बात पर ध्यान देते हुए पोटिंग टी-20 प्रारुप का कोच बनने की सोच रहे हैं। पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कोच भी रह चुके हैं। वह आईपीएल-2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे। 

इस बात को लेकर पोंटिंग और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के परफॉर्मेस डायरेक्टर पैट होवार्ड के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि 2019 विश्व और एशेज सीरीज के बाद लैहमन के बाद किस तरह से चीजें होंगी। 

पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम चुने जाने के बाद कहा, "मैं जानता हूं कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस बारे में विचार कर रही है। मैं सीए से छोटे प्रारुप में कोचिंग को लेकर चर्चा कर रहा हूं।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि अगर मेरे पास मौका आता है और सभी चीजें सही रहती हैं तो मैं ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का कोच बनना चाहता हूं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर सीए पहले मुहर लगाएगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल