ग्रेटर नोएडा: यहां जारी दिलीप ट्रॉफी के मैच के दौरान बुधवार को इंडिया ग्रीन के लिए क्षेत्ररक्षण कर रहे स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के सिर में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में इंडिया ग्रीन और इंडिय ब्लू के बीच मैच चार दिवसीय मैच के आखिरी दिन का खेल जारी है।
इंडिया ब्लू की दूसरी पारी के दौरान पंकज सिंह के बल्ले से निकली गेंद मिड ऑन पर खड़े ओझा के पास जमीन से लगने के बाद खतरनाक तरीके उछली और ओझा सिर के बाएं हिस्से पर जाकर लगी।
टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। उन्होंने ओझा को अस्पताल ले जाने का फैसला लिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया, "प्रज्ञान ओझा को दलीप ट्रॉफी के मैच के दौरान सिर में चोट लगी है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।"