1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़ते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास

पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़ते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2021 01:30 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 02:30 pm IST

मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है।

पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक...- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक जड़ते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास Image Source : SCREENSHOT

मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है। पृथ्वी शॉ ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पुदुचेरी के खिलाफ 152 गेंदों पर 227 रनों की नाबाद पारी खेली और विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था जिन्होंने साल 2019 में गोवा के खिलाफ 212 रन बनाए थे।

शॉ ने अपने 227 रनों की पारी में 31 चौके और 5 छक्के लगाए। इसी के साथ पृथ्वी शॉ के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में अब 6 शतक दर्ज हो गए हैं। यही नहीं, शॉ लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 8वें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और कर्ण कौशल ये कारनामा कर चुके हैं।

शॉ के दोहरे शतक की बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड 3 के एलीट ग्रुप डी के मुकाबले में मुंबई ने पुदुचेरी को 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 458 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। मुंबई की ओर से शॉ ने जहां दोहरा शतक जड़ा। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 58 गेंदों पर 133 रनों की तूफानी पारी खेली।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल