1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों ने टूर्नामेंट के मैच यूएई में कराने की मांग की

पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों ने टूर्नामेंट के मैच यूएई में कराने की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : May 05, 2021 08:46 am IST,  Updated : May 05, 2021 08:46 am IST

पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों ने देश में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर लीग के छठे सत्र के मैच कराची की बजाय यूएई में कराने की मांग की है। 

पाकिस्तान सुपर लीग की...- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों ने टूर्नामेंट के मैच यूएई में कराने की मांग की Image Source : PSL/PCB

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों ने देश में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर लीग के छठे सत्र के मैच कराची की बजाय यूएई में कराने की मांग की है। खिलाड़ियों और अधिकारियों के संक्रमित होने के कारण पीसीबी को लीग का छठा सत्र चार मार्च को ही रोकना पड़ा जब 34 में से दस ही मैच हुए थे ।

टूर्नामेंट एक जून को फिर शुरू होना है और फाइनल 20 जून को खेला जायेगा । सभी छह टीमों ने सत्र के बाकी मैच कराची की बजाय यूएई में कराने का अनुरोध किया है ।‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी इस पर गौर कर रहा है ।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग अनिश्चित काल के लिये स्थगित करनी पड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल