1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9 जून से अबुधाबी में होगी बहाल

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9 जून से अबुधाबी में होगी बहाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2021 07:43 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 07:43 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग 9 जून से UAE में बहाल होगी जिसे 3 महीने पहले कराची में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9...- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 9 जून से अबुधाबी में होगी बहाल Image Source : GETTY

अबुधाबी। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) नौ जून से यहां बहाल होगी जिसे तीन महीने पहले कराची में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को कहा कि चौथे स्थान पर चल रही लाहौर कलंदर टूर्नामेंट के 15वें मैच में तीसरे स्थान की इस्लामाबाद यूनाईटेड से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 24 जून को खेला जायेगा। पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले टूर्नामेंट को खत्म करने के लिये छह डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे जिसमें से पांच शुरूआती दौर के जबकि छठा 21 जून को क्वालीफायर और पहले एलिमिनेटर के बीच खेला जायेगा।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मैच नौ से 24 जून तक अबुधाबी में खेले जायेंगे जो पाकिस्तान की पुरूष टीम के 25 जून को मैनचेस्टर के लिये रवाना होने से पहले होंगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल