1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार्तिक त्यागी का बाउंसर लगने के कारण पुकोवस्की दूसरे अभ्यास मैच से बाहर

कार्तिक त्यागी का बाउंसर लगने के कारण पुकोवस्की दूसरे अभ्यास मैच से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 04:21 pm IST

पुकोवस्की का 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है चूंकि डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर हैं।

कार्तिक त्यागी का...- India TV Hindi
कार्तिक त्यागी का बाउंसर लगने के कारण पुकोवस्की दूसरे अभ्यास मैच से बाहर Image Source : GETTY

सिडनी। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण की दहलीज पर खड़े ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भारत ए के विरूद्ध अभ्यास मैच के दौरान हेलमेट पर कार्तिक त्यागी का बाउंसर लगा जिससे 11 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे अभ्यास मैच में वह नहीं खेल सकेंगे। पुकोवस्की का 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खेलना तय माना जा रहा है चूंकि डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए विंडीज के रोच और डॉवरिच

पुकोवस्की 23 रन पर खेल रहे थे जब त्यागी का बाउंसर 13वें ओवर में उनके सिर पर लगा । टीम डॉक्टर जान ओर्चार्ड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘विल में कनकशन के हल्के लक्षण हैं लेकिन वह खुद बिना किसी सहायता के मैदान के बाहर गया।’’

AUS vs IND 3rd T20I : जब विराट कोहली ने दर्शकों में देखा अपना हमशक्ल तो कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे मेडिकल रूम में उसकी देखभाल की गई। वह स्टाफ, टीम के साथियों और फोन पर परिवार से आराम से बात कर रहा था । वह ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ रहेगा लेकिन दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेलेगा।’’ पुकोवस्की ने चोट लगते ही बल्ला छोड़ दिया और घुटनों के बल कुछ मिनट बैठे रहे । मेडिकल टीम तुरंत पहुंच गई थी । वह अपने कैरियर में इससे पहले भी कनकशन चोट का शिकार हो चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल