1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए टीम घोषित

महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए टीम घोषित

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2018 01:53 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 01:53 pm IST

सलामी बल्लेबाज पूनम राउत को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 

पूनम राउत- India TV Hindi
पूनम राउत

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने गुरुवार को हुई बैठक के दौरान टीम का चयन किया। सलामी बल्लेबाज पूनम राउत को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 

दोनों टीमो के बीच तीन वनडे मैच 15 से 19 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा। 

टीम : इंडिया-ए : पूनम राउत (कप्तान), प्रिया पुनिया, देविका वैद्या, मोना मेश्राम, तनुश्री सरकार, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, सुश्री दिब्यादर्शनी, सी प्रत्थूषा, रीमालक्ष्मी एक्का, शिखा पांडे, नेर्था एल, हेमाली बोरवंकर, कविता पाटिल, प्रीती बोस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल