1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राष्ट्रमंडल खेल में भारत की ध्वजवाहक होंगी पी वी सिंधू

राष्ट्रमंडल खेल में भारत की ध्वजवाहक होंगी पी वी सिंधू

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2018 11:16 am IST,  Updated : Mar 25, 2018 11:16 am IST

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।

पी वी सिंधू- India TV Hindi
पी वी सिंधू

नयी दिल्ली: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ के सूत्रों के अनुसार2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को चार अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में यह जिम्मेदारी दी गई है। 

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में सिंधू ने महिला एकल में कांस्य जीता था। 

पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार2014 में भारत के ध्वजवाहक थे जबकि2008 के ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल में ध्वजवाहक रहे। 

मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल में भारत के ध्वजवाहक डबल ट्रैप निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ थे जोवर्तमान में खेलमंत्री है । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल