1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हांगकांग ओपन सुपर सिरीज़: दूसरे दौर में पहुंचीं पीवी सिंधु

हांगकांग ओपन सुपर सिरीज़: दूसरे दौर में पहुंचीं पीवी सिंधु

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 03:56 pm IST

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु ने बुधवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी लेयुंग युएट येइ को मात दी।

pv sindhu- India TV Hindi
pv sindhu

हांगकांग: रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु ने बुधवार को हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी लेयुंग युएट येइ को मात दी।

सिंधु ने 26 मिनट के भीतर ही येइ को 21-18, 21-10 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस टूर्नामेंट में सिंधु के अलावा, सायना ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हालांकि, पुरुष वर्ग में सौरभ वर्मा और पारुपल्ली कश्यप को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल