1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जनवरी 2022 में पिता बनेंगे क्विंटन डी कॉक, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

जनवरी 2022 में पिता बनेंगे क्विंटन डी कॉक, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी खुशखबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 12, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 05:40 pm IST

साल 2016 में मॉरीशियस में क्विंटन और साशा ने शादी की थी।

quinton de kock and sasha are expecting the birth of their...- India TV Hindi
quinton de kock and sasha are expecting the birth of their first child in january 2022 Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@QDK_12

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और उनकी पत्नी साशा डी कॉक जनवरी 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। क्विंटन और साशा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, "बेबी डी कॉक, ड्यू जैन 2022।"

साल 2016 में मॉरीशियस में इस कपल ने शादी की थी। उससे पहले दोनों एक दूसरे को चार साल से डेट कर रहे थे।

इस खबर के सामने आते ही क्विंटन के उक्त पोस्ट पर भारतीय क्रिकेटर सूर्यसुमार यादव, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी वेन पार्नेल और मॉर्न मोर्केल ने भी कमेंट लिख कर बधाई दी।

इसके अलावा डी कॉक की आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया। मुंबई इंडियंस ने लिखा, "आप दोनों को बधाई हो।"

फेडरर और नडाल ने की 20वां ग्रैंड स्लैम जीतने पर जोकोविच की सराहना

हार्दिक पांड्या ने भी कमेंट कर लिखा, "बधाई हो मेरे भाई।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल