1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम के कप्तान बने क्विटंन डी कॉक, इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे आगाज

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम के कप्तान बने क्विटंन डी कॉक, इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे आगाज

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 09:55 pm IST

टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसिस को टीम से बाहर ही रखा गया है। वह भारत के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे। 

Quinton De Cock- India TV Hindi
Quinton De Cock Image Source : GETTY IMAGES

जोहान्सबर्ग| क्विटंन डी कॉक को मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा है, "हम सभी जानते हैं कि डी कॉक कितने शानदार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। बीते वर्षो में हमने उन्हें आत्मविश्वास हासिल करते और विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में शुमार होते हुए देखा है।"

टेस्ट कप्तान फाफ डु प्लेसिस को टीम से बाहर ही रखा गया है। वह भारत के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेले थे। डु प्लेसिस ने अपना आखिरी वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

साउथ अफ्रीका वनडे टीम इस प्रकार है :-  क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, जोन जोन स्मट्स, आंदिसे फेहुलक्वायो, लुथो सिपाम्ला, लुंगी नगिदी, तबरेज शम्सी, सिसांडा मगाल, जोर्न फॉर्टयूइन, बेयुरान हेंड्रिक्स, जानेमन मलाल, काइल वेरीयनी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल