1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. काउंटी क्रिकेट में आर अश्विन ने यॉर्कशर के साथ किया करार

काउंटी क्रिकेट में आर अश्विन ने यॉर्कशर के साथ किया करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 03:19 pm IST

उन्होंने क्लब की वेबसाइट पर लिखा,‘‘मैं यॉर्कशर के साथ जुड़कर काफी रोमांचित हूं। हमारी टीम काफी प्रतिभाशाली है जिसमें उम्दा तेज गेंदबाज और रोमांचक बल्लेबाज हैं।’’  

R Ashwin, County Cricket, Yorkshire - India TV Hindi
R Ashwin signed with Yorkshire in county cricket Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस साल इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में यॉर्कशर के लिये खेलेंगे। अश्विन आईपीएल के आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे। वह इस सत्र में यार्कशर के मुख्य स्पिनर होंगे। अश्विन कम से कम आठ काउंटी मैच खेलेंगे। इससे पहले वह वोर्सेस्टरशर और नाटिंघमशर के लिये काउंटी खेल चुके हैं। 

उन्होंने क्लब की वेबसाइट पर लिखा,‘‘मैं यॉर्कशर के साथ जुड़कर काफी रोमांचित हूं। हमारी टीम काफी प्रतिभाशाली है जिसमें उम्दा तेज गेंदबाज और रोमांचक बल्लेबाज हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘सचिन भी इस क्लब के लिये खेल चुके हैं और इससे जुड़ना मेरे लिये अद्भुत अनुभव है।’’

चेन्नई के इस ऑफ स्पिनर ने भारत के लिये 70 टेस्ट में 362 विकेट लिये हैं । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल