1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहाणे ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कही दी ये बड़ी बात

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहाणे ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कही दी ये बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 04:51 pm IST

गेंद से छेड़छाड़ मामले में आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के कप्तान पद से हटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए राजस्थान रॉयल्स की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है।

अजिंक्य रहाणे- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे

मुंबई: गेंद से छेड़छाड़ मामले में आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के कप्तान पद से हटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए राजस्थान रॉयल्स की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। रहाणे इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए बेहद उत्साहित और पूरी तरह से तैयार हैं। इस नई जिम्मेदारी के बारे में रहाणे ने कहा, "मैं उस टीम की कमान संभालने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जिसे हमेशा से मैंने अपना परिवार माना है। मैं राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।"

रहाणे ने कहा, "मैं इस बात को सुनिश्ति करूंगा कि टीम के सभी खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हम किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आईपीएल के नए संस्करण की शुरुआत के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं और हम सब इसके लिए उत्साहित हैं।"

राजस्थान के नए कप्तान ने टीम के प्रशंसकों का भी आभार जताया है, जो टीम के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि इस सीजन में टीम के खिलाड़ियों को उनके प्रशंसकों के समर्थन की जरूरत है। 

साल 2012 में रहाणे को टी-20 प्रारूप का खिलाड़ी नहीं माना जाता था लेकिन उन्होंने आईपीएल के मंच का सही इस्तेमाल कर इस प्रारूप में अपनी प्रतिभा को दर्शाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल