1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने फिर किया कमाल, 166 रनों की तूफानी पारी के बाद झटके 4 विकेट

राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने फिर किया कमाल, 166 रनों की तूफानी पारी के बाद झटके 4 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 10:20 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का शानदार फॉर्म जारी है। समित ने माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बीटीआर शील्ड अंडर -14 टूर्नामेंट में शानदार शतक जड़ दिया है।

राहुल द्रविड़ के बेटे...- India TV Hindi
राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने फिर किया कमाल, 166 रनों की तूफानी पारी के बाद झटके 4 विकेट  Image Source : TWITTER

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का शानदार फॉर्म जारी है। समित ने माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बीटीआर शील्ड अंडर -14 टूर्नामेंट में शानदार शतक जड़ दिया है। समित के इस शतक की बदौलत माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पिछले 3 महीनें में 2 दोहरे शतक जड़ चुके समित ने 24 चौकों की मदद से 131 गेंदों में 166 रन बनाए। समित के इस शतक की बदौलत माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल ने विद्याशिल्प एकेडमी के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 330 रन का स्कोर बनाया। 

इसके बाद विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्याशिल्प एकेडमी बल्ले से कमाल दिखाने वाले समित की खतरनाक गेंदबाजी की आगे टिक नहीं सकी और महज 38.5 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई। समित ने 35 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड. पिछले कुछ समय से अपने खेल के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। समित ने इसी महीने की 15 तारीख को चिल्‍ड्रंस एकेडमी के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। उन्‍होंने 146 गेंदों में 33 चौके की मदद से 201 रन बनाए थे। यही हीं, पिछले साल दिसंबर में समित ने धारावाड जोन अंडर-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में भी 295 रन की पारी खेली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल