1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल चले राहुल के नक्शेकदम पर

राहुल चले राहुल के नक्शेकदम पर

 Written By: IANS
 Published : Aug 21, 2015 07:08 am IST,  Updated : Aug 21, 2015 07:59 am IST

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ पी. सारा ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शतकीय पारी खेलने के साथ ही नवोदित भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिग्गज भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के अनूठे रिकॉर्ड

राहुल चले राहुल के...- India TV Hindi
राहुल चले राहुल के नक्शेकदम पर

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ पी. सारा ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शतकीय पारी खेलने के साथ ही नवोदित भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिग्गज भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के अनूठे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। करियर का चौथा मैच खेल रहे राहुल इस शतकीय पारी के साथ ही विदेश में खेली गई करियर की शुरुआती पांच पारियों में दो शतक लगाने वाले द्रविड़ के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

घरेलू क्रिकेट में साथी खिलाड़ी भी हमनाम राहुल द्रविड़ से उनकी तुलना करते रहे हैं और उन्होंने साथी खिलाड़ियों की तुलना को सही ठहराते हुए द्रविड़ के नक्शेकदम पर कदम बढ़ा दिए हैं।

राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को 190 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भी लगा चुके हैं शतक राहुल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल