1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर पड़ सकती है बारिश की मार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर पड़ सकती है बारिश की मार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 06:01 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में 24 सितम्बर को खेले जाने वाले वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

rain in stadium- India TV Hindi
rain in stadium

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में 24 सितम्बर को खेले जाने वाले वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 24 सितम्बर के बीच इंदौर और इसके आस-पास के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

इंदौर में पिछले तीन दिन से मॉनसून सक्रिय है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मद्देनजर मध्यप्रदेश क्रिकेट ने एक दिवसीय मैच के दौरान बारिश की संभावित स्थिति से निपटने के इंतजाम तेज कर दिए हैं। 

एमपीसीए के सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने कहा कि हमारे पास पूरे मैदान और पिच को ढकने के लिए कवर हैं। इसके साथ ही हम पर्याप्त संख्या में सुपर सॉपर मशीनों की भी व्यवस्था कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सिरीज़ 17 सितम्बर से शुरू होगी। सिरीज़ का पहला मैच चेन्नई चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर में 24 सितम्बर को खेला जाने वाला मैच इस सिरीज़ का तीसरा मैच होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल