1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड

राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 08:00 pm IST

आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स अपने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से अलग हो गई है। 

राजस्थान रॉयल्स से...- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड  Image Source : @RAJASTHANROYALS

नई दिल्ली| आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स अपने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से अलग हो गई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मैकडोनाल्ड पिछले सत्र में ही राजस्थान के कोच बनाए गए थे और महज एक सत्र के बाद ही टीम ने कोच मैकडोनाल्ड के साथ अपनी राहें जुदा कर ली। ट्रेवर पेनी को आने वाले आईपीएल संस्करण के लिए राजस्थान का लीड सहायक कोच नियुक्त किया गया है। हालांकि टीम ने 2021 सत्र के लिए फिलहाल मुख्य कोच की घोषणा नहीं की है।

IND vs ENG : टीम इंडिया में चयन के बाद राहुल तेवतिया ने दिया बड़ा बयान

पिछले तीन सत्रों से टीम के बल्लेबाजी कोच के रुप में काम कर रहे अमोल मजूमदार को आउट ऑफ सीजन हाई परफॉरमेंस बल्लेबाजी कोच बनाया गया है जो टीम और राजस्थान अकादमी की सहायता करेंगे।

राजस्थान के सीओओ जैक लुश मैकरुम ने कहा, "राजस्थान में सभी लोग आईपीएल के 13वें सत्र में मैकडोनाल्ड प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने उस वक्त टीम को अपनी सेवाएं दी जब कोविड-19 की चुनौतियां थी। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकानाएं देते हैं।"

PSL -6 : क्रिस गेल ने किया धमाकेदार आगाज फिर कोहली के खिलाड़ी ने दिया 'माकूल' जवाब, देखें Video

टीम के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, "ट्रेवर पेनी का राजस्थान टीम में शामिल होना अच्छा है। वह काफी अनुभवी हैं और उन्हें खेल की अच्छी समझ है। मुझे यकीन है कि उनका योगदान टीम के काफी काम आएगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल