1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का लिया ट्रायल, जल्द हो सकता है टीम में शामिल

राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का लिया ट्रायल, जल्द हो सकता है टीम में शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 06:44 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 06:44 pm IST

जॉर्ज ने राजस्थान के बुलावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'शानदार मौका है।' साथ ही कहा है कि वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

George, Sussex- India TV Hindi
George, Sussex Image Source : GETTY IMAGES

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने इंग्लैंड की काउंटी ससेक्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉर्ज गार्टन को ट्रायल के लिए बुलाया है। पूर्व विजेता ने जॉर्ज को चार दिन की ट्रायल के लिए आमंत्रित है। जॉर्ज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 13 मैचों में 28 विकेट लिए हैं।

हाल ही में अबुधाबी में खेली गई टी-10 में 22 साल के जॉर्ज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने कलंदर्स के लिए 13 विकेट निकाले थे। इसी कारण वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी चुने गए थे।

जॉर्ज ने राजस्थान के बुलावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'शानदार मौका है।' साथ ही कहा है कि वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

ससेक्सक्रिकेट डॉट को डॉट यूके ने जॉर्ज के हवाले से लिखा है, "यह मेरे लिए बेहद शानदार मौका है। मुझे वहां जाने का मौका मिला है इसके लिए मैं आभारी हूं।"

उन्होंने कहा, "आईपीएल सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट है। इसलिए राजस्थान जैसी टीम का मुझमें रूचि दिखाना मेरे आत्मविश्वास में इजाफा करेगा और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल