1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान रायल्स ने शुरू की कोविड-19 राहत कोष के लिये धन जुटाने की पहल

राजस्थान रायल्स ने शुरू की कोविड-19 राहत कोष के लिये धन जुटाने की पहल

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 04:35 pm IST

फ्रेंचाइजी इससे पहले राजस्थान में 100,000 लोगों के भोजन के लिये धनराशि दे चुका है।

Rajasthan Royals, Kovid-19, ipl, ipl 2020, Relief Fund, Kovid-19, ipl, ipl 2020, Relief Fund- India TV Hindi
Rajasthan Royals Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रायल्स ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर धन जुटाने की पहल शुरू की है। फ्रेंचाइजी ने फेसबुक पर इस मुहिम के लिये एक पेज बनाया है जिसमें दान करने वाले राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के लिये काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन ‘ग्राम चेतना केंद्र’ के लिये योगदान कर सकते हैं। 

फ्रेंचाइजी इससे पहले राजस्थान में 100,000 लोगों के भोजन के लिये धनराशि दे चुका है। 

टीम के कार्यकारी चेयरमैन रंजीत बार्थाकुर ने धन जुटाने की पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में अपनी टीम के घरेलू राज्य की मदद के लिये यह बीड़ा उठाने का फैसला किया गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल