1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजकोट वनडे: हार्दिक पटेल को पुलिस हिरासत में लिया गया

राजकोट वनडे: हार्दिक पटेल को पुलिस हिरासत में लिया गया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2015 02:10 pm IST,  Updated : Oct 18, 2015 03:51 pm IST

राजकोट: पटेलों के लिए आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने रविवार को यहां हिरासत में ले लिया। हार्दिक ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान

राजकोट वनडे: हार्दिक...- India TV Hindi
राजकोट वनडे: हार्दिक पटेल को पुलिस ने हिरासत में लिया

राजकोट: पटेलों के लिए आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हार्दिक पटेल को पुलिस ने रविवार को यहां हिरासत में ले लिया। हार्दिक ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में प्रदर्शन करने की धमकी दी थी लेकिन उन्हें स्टेडियम से डेढ़ किलोमीटर पहले ही रोक कर हिरासत में ले लिया गया।

हार्दिक की धमकी के बाद राजकोट प्रशासन ने जिले में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया था जो कि अभी जारी है।

जिलाधिकारी मनीषा चन्द्रा ने बताया, हमने आज रात 10 बजे से 19 अक्तूबर सुबह 8 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, यह प्रतिबंध शांति बनाए रखने, अफवाहों को फैलने से रोकने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए लगाया गया है।

हार्दिक ने कहा था कि वह भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों का रास्ता, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम जाते हुए रोकेंगे और उन्हें मैचे खेलने के लिए नहीं पहुंचने देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल