1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी कोच मिस्बाह उल हक पर बढ़ते दबाव को लेकर रमीज रजा ने दिया ये सुझाव

पाकिस्तानी कोच मिस्बाह उल हक पर बढ़ते दबाव को लेकर रमीज रजा ने दिया ये सुझाव

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2019 01:40 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 01:40 pm IST

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान को 64 और 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा है और श्रीलंका ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

Misbah Ul Haq- India TV Hindi
Misbah Ul Haq Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। श्रीलंका के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के बुरे प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि टीम के नए कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक पर दबाव ज्यादा है। पूर्व खिलाड़ी ने यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान को एक सख्त कोच की जरूरत है तो खेल के छोटे प्रारूप में खिलाड़ियों को सही दिशा दिखा सके।

राजा ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "मिस्बाह उल हक को जब तीनों प्रारूपों में कोच बनाया गया तो उन पर ज्यादा दबाव आ गया। मुझे लगता है कि हमें खेल के छोटे प्रारूप के लिए सख्त कोच की जरूरत है, जो खिलाड़ियों की दिशा बदल सके।"

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान को 64 और 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा है और श्रीलंका ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

राजा ने कहा, "श्रीलंका के साथ जो टी-20 सीरीज का परिणाम निकाला उसकी उम्मीद की जा सकती थी क्योंकि पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम दवाब में थी। टी-20 के लिए कई पुराने खिलाड़ी वापस बुलाए गए, लेकिन वह दबाव में प्रदर्शन नहीं कर पाए।"

राजा ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान को टी-20 में युवाओं को मौका देना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल