1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट, चौथा दिन: जडेजा के 2 विकेट से ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर

रांची टेस्ट, चौथा दिन: जडेजा के 2 विकेट से ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर

 Written By: IANS
 Published : Mar 19, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 05:21 pm IST

भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक उसने ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 23 रनों पर 2 विकेट चटका दिए हैं।

Ravindra Jadeja | AP Photo- India TV Hindi
Ravindra Jadeja | AP Photo

रांची: भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक उसने ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 23 रनों पर 2 विकेट चटका दिए हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 603 रनों पर घोषित करते हुए 152 रनों की अहम बढ़त ली। मेहमान टीम अभी 129 रन पीछे है।

Virat Kohli | AP Photo
Virat Kohli | AP Photo

विराट कोहली। (AP फोटो)

स्टम्प्स तक मैट रेनशॉ 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (14) के रूप में पहला विकेट खोया। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया। जडेजा ने ही नाइट वॉचमैन बन कर आए नाथन लॉयन (2) को बोल्ड कर मेहमानों को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।

Cheteshwar Pujara | AP Photo
Cheteshwar Pujara | AP Photo

चेतेश्वर पुजारा। (AP फोटो)

इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा (202) की मैराथन पारी के अलावा रिद्धिमान साहा (117) की जुझारू पारी के साथ जडेजा (नाबाद 54), मुरली विजय (82) और लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर ऑस्टेलिया के विशाल स्कोर को पार कर बढ़त हासिल की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल