1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी फ़ाइनल : बुखार के बाद पीठ दर्द से परेशान चेतेश्वर पुजारा

रणजी फ़ाइनल : बुखार के बाद पीठ दर्द से परेशान चेतेश्वर पुजारा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 12:19 am IST

पुजारा की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण तीसरे दिन क्षेत्ररक्षण के लिये नहीं उतरे।

Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
Cheteshwar Pujara Image Source : GETTY IMAGES

राजकोट| बीमारी से उबरने के बाद सौराष्ट्र के लिये बंगाल के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल में महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा अब पीठ दर्द से परेशान हैं और वह जरूरत पड़ने पर ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेंगे। 

पुजारा की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण तीसरे दिन क्षेत्ररक्षण के लिये नहीं उतरे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह ने पीटीआई से कहा, ‘‘वार्म अप के दौरान पुजारा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया। वह जरूरत पड़ने पर ही बल्लेबाजी करेंगे। ’’ 

पुजारा और अर्पित बासवदा ने दूसरे दिन पांच घंटे तक बल्लेबाजी करके सौराष्ट्र का स्कोर 425 तक पहुंचाने में मदद की थी। पहले दिन पुजारा बुखार के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल