1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: जाफर और रामास्वामी के शतकों से उत्तराखंड के खिलाफ विदर्भ की मजबूत शुरूआत

रणजी ट्रॉफी: जाफर और रामास्वामी के शतकों से उत्तराखंड के खिलाफ विदर्भ की मजबूत शुरूआत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2019 06:48 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 06:48 pm IST

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन बुधवार को उत्तराखंड के पहली पारी के 355 रन के जवाब में एक विकेट पर 260 रन बना लिये। 

वसीम जाफर- India TV Hindi
वसीम जाफर

नागपुर: शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी वसीम जाफर और संजय रामास्वामी के नाबाद शतकों की मदद से विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन बुधवार को उत्तराखंड के पहली पारी के 355 रन के जवाब में एक विकेट पर 260 रन बना लिये। 

उत्तराखंड ने कल के स्कोर छह विकेट पर 293 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 355 रन बनाये। कल 68 रन पर खेल रहे सौरभ रावत ने 162 गेंदों में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 108 रन बनाये। 

विदर्भ के लिये उमेश यादव ने चार जबकि अक्षय वखारे और रजनीश गुरबानी ने दो दो विकेट लिये। 

जवाब में विदर्भ ने एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज फैज फजल के रूप में गंवाया जो 29 रन बनाकर आउट हुए। जाफर 153 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 111 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रामास्वामी ने 212 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 112 रन बना लिये हैं जिसमें 16 चौके शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल