1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग का शतक, शरत की हैट्रिक

सहवाग का शतक, शरत की हैट्रिक

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 22, 2015 05:47 pm IST,  Updated : Oct 22, 2015 05:50 pm IST

मैसूर: वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद अपने सदाबहार अंदाज का अद्भुत नजारा पेश करके आज यहां जोरदार शतक जमाया लेकिन मौजूदा चैंपियन कर्नाटक मध्यम गति के गेंदबाज एच एस

सहवाग का शतक, शरत की...- India TV Hindi
सहवाग का शतक, शरत की हैट्रिक

मैसूर: वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद अपने सदाबहार अंदाज का अद्भुत नजारा पेश करके आज यहां जोरदार शतक जमाया लेकिन मौजूदा चैंपियन कर्नाटक मध्यम गति के गेंदबाज एच एस शरत की हैट्रिक की बदौलत हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप ए क्रिकेट मैच में वापसी करने में सफल रहा।

सहवाग ने 170 गेंदों पर 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 136 रन बनाये जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का 42वां शतक है। हरियाणा के टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने और सलामी बल्लेबाजों के विकेट जल्दी गंवाने के बाद सहवाग और जयंत यादव : 100 : ने तीसरे विकेट के लिये 206 रन की साझेदारी की। हरियाणा ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 319 रन बनाये हैं।

हरियाणा एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था लेकिन शरत : 47 रन देकर चार विकेट : ने हैट्रिक लेकर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। सहवाग के तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटने के बाद हरियाणा ने 54 रन के अंदर छह विकेट गंवा दिये। स्टंप उखड़ने के समय आशीष हुड्डा छह रन पर खेल रहे थे जबकि हर्षल पटेल को अभी अपना खाता खोलना है।

कर्नाटक की तरफ से शरत के अलावा डेविड मैथियास ने दो जबकि आर विनयकुमार और जे सुचित ने एक एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल