1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रेट ली को है उम्मीद, सीपीएल में धमाल मचाएंगे राशिद खान

ब्रेट ली को है उम्मीद, सीपीएल में धमाल मचाएंगे राशिद खान

 Edited By: IANS
 Published : Aug 12, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 07:22 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद सीपीएल में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करेंगे।

rashid khan,pandemic,Kolkata Knight Riders,indian premier league,Caribbean Premier League,Barbados T- India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि इस साल 18 अगस्त से शुरू रही कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पर उनकी नजर रहेगी। कोविड-19 के दौर में शुरू होने वाली सीपीली पहली क्रिकेट लीग है।

33 मैचों के इस टूर्नामेंट के सभी मैच त्रिनिदाद एंड टोबागो में खेले जाएंगे।

ली ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, "मैं राशिद खान के साथ जाऊंगा। उनके तरकश में हर तीर है। उनके पास शानदार गुगली है, शानदार टैम्परामेंट है और मुझे लगता है कि यह पिचें उनको भाएंगी। यूएई में खेलते हुए वह इस देश को अच्छे तरीके से जानते हैं। उन्होंने यहां काफी सारी क्रिकेट खेली है। मुझे लगता है कि वह यहां अच्छा करेंगे। वह शानदार इंसान भी हैं, इसलिए मैं राशिद खान को चुनूंगा।"

वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने सीपीएल के लिए आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन को चुना है।

उन्होंने कहा, "मुझे क्रिस लिन पसंद हैं। आप जानते हैं कि उनके गेंद मारने की गजब क्षमता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल