1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की टी20 लीग में इस टीम के लिए खेलेंगे अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान

इंग्लैंड की टी20 लीग में इस टीम के लिए खेलेंगे अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 11:26 pm IST

ससेक्स ने राशिद के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को दूसरे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर चुना है।

Rashid Khan- India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के क्लब ससेक्स ने टी-20 ब्लास्ट के लिए अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को तीसरे साल अपनी टीम में शामिल किया है। राशिद ने एक आधिकारिक बयान में कहा है, "अगले साल ब्लास्ट के लिए लौटने पर मैं बेहद खुश हूं। ससेक्स मेरे लिए दूसरा घर है और मैं अपनी टीम के साथियों के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता।"

ससेक्स ने राशिद के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को दूसरे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर चुना है। ससेक्स शार्क्‍स से पहले दो सीजन में खेलते हुए राशिद ने 20 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 6.97 रहा है।

टीम के कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, "राशिद का तीसरे सीजन के लिए टीम में वापस आना शानदार है। वह बड़े खिलाड़ी हैं और एक अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान का होना हमारे लिए सम्मान की बात है।"

उन्होंने कहा, "हर कोई मैदान पर उनकी बेहतरीन योग्यता के बारे में जानता है लेकिन वो अपने साथ क्लब के लिए पर्दे के पीछे भी कुछ लेकर आते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल