1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद लतीफ का है मानना, इंग्लैंड दौरे पर सफराज के लिए मुश्किल होगा बैंच पर बैठना

राशिद लतीफ का है मानना, इंग्लैंड दौरे पर सफराज के लिए मुश्किल होगा बैंच पर बैठना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 05:47 pm IST

कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि सरफराज मौजूदा विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के बाद विकल्प के रूप में दूसरे विकेटकीपर होंगे।

Rashid Latif, Sarfaraz Ahmed, England, pakistan - India TV Hindi
Sarfaraz Ahmed Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ का मानना है कि आगामी इंग्लैंड दौरे पर पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के लिए बैंच पर बैठना मुश्किल चुनौती होगी। सरफराज को इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की 29 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि सरफराज मौजूदा विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के बाद विकल्प के रूप में दूसरे विकेटकीपर होंगे।

क्रिकेट पाकिस्तान ने लतीफ के हवाले से कहा, " सरफराज टी 20 में पाकिस्तान की पहली पसंद होंगे और टेस्ट में वह दूसरे। टेस्ट में रिजवान का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि टेस्ट में रिजवान की जगह सरफराज को मौका मिल सकता है।"

उन्होंने कहा, " देश के लिए चैंपियंस टॉफी जीतना और फिर से तीन-चार साल तक पाकिस्तान का नेतृत्व करने के बाद सरफराज के लिए बैंच पर बैठना मुश्किल चुनौती होगी। हालांकि यह असंभव नहीं है, और मुझे उम्मीद है कि इस मुश्किल काम पर विजय पाने के लिए वह लड़ेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल