1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सहवाग ने पाकिस्तान को 'बेटा' कहा, पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दी ‘गालियां’

VIDEO: सहवाग ने पाकिस्तान को 'बेटा' कहा, पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दी ‘गालियां’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2017 02:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2017 02:32 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने वीरेंद्र सहवाग को एक वीडियो में जमकर अपशब्द कहा है। दरअसल चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग के पाक को भारत का ‘बेटा’ कहा था।

Virender Sehwag and Rashid Latif| Getty Images/ASIF...- India TV Hindi
Virender Sehwag and Rashid Latif| Getty Images/ASIF HASSAN-AFP-Getty Images

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने वीरेंद्र सहवाग को एक वीडियो में जमकर अपशब्द कहा है। दरअसल चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग के पाक को भारत का ‘बेटा’ कहा था। इसी बात से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ इतने नाराज हुए कि उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने सहवाग के बारे में कई बेहद आपत्तिजनक बातें कही हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट्स ने उन्हें बड़ी संख्या में फॉलोवर दिलाए हैं और वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद सहवाग ने एक ट्वीट करते हुए उसमें पाकिस्तान को भारत का ‘बेटा’ और बांग्लादेश को भारत का ‘पोता’ बताया था। बस, इसी बात से राशिद लतीफ इतने नाराज हुए कि उन्होंने ‘मुल्तान के सुल्तान’ के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कहीं। राशिद लतीफ ने वीरेंद्र सहवाग को क्या कहा, यह जानने के लिए देखें यह वीडियो:

आपने देखा की लतीफ ने सहवाग के घर नजफगढ़ और भारत की मुगलकालीन इमारतों के बारे में अजीब बातें की हैं। इस वीडियो में उन्होंने कई भारतीय क्रिकेटरों के नाम गिनाते हुए उन्हें तो अच्छा कहा है पर सहवाग के बारे में जीभर के जहर उगला है। सहवाग ने राशिद लतीफ के इस वीडियो के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अर्थहीन बातों से ज्यादा अच्छी अर्थपूर्ण चुप्पी होती है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल