1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रसूल ने राष्ट्रगान विवाद पर अपना पक्ष रखा

रसूल ने राष्ट्रगान विवाद पर अपना पक्ष रखा

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 02:26 pm IST

नई दिल्ली: जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में राष्ट्रगान के दौरान च्यूइंगम चबाने के विवाद पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी परवेज रसूल ने मंगलवार को अपना बचाव किया और कहा कि खेल को

parvez-rasool- India TV Hindi
parvez-rasool

नई दिल्ली: जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में राष्ट्रगान के दौरान च्यूइंगम चबाने के विवाद पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी परवेज रसूल ने मंगलवार को अपना बचाव किया और कहा कि खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

कानपुर में खेले गए टी-20 मैच में पदार्पण करने वाले जम्मू एवं कश्मीर के रसूल की उस वक्त आलोचना हुई थी जब मैच से पहले राष्ट्रगान बजने के दौरान च्यूइंगम चबाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया था। 

रसूल ने ईटीवी से कहा, "क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने दीजिए, उन्हें बेवजह राजनीति में नहीं घसीटिए। मैं अपना ध्यान अपने खेल पर रखना चाहता हूं और इन विवादों से अपने खेल को प्रभावित नहीं होने दूंगा।"

रसूल जम्मू एवं कश्मीर से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल है और ऐसे में जब इस तरह के विवाद होते हैं तो काफी दुख होता है। इंसान को ऐसे मुद्दों को लेकर मजबूत रहना चाहिए और इन विवादों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल