1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री ने दिया था शाहिद अफरीदी को 'बूम-बूम' का नाम, हुआ बड़ा खुलासा

रवि शास्त्री ने दिया था शाहिद अफरीदी को 'बूम-बूम' का नाम, हुआ बड़ा खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 04:07 pm IST

शाहिद अफरीदी ने खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें 'बूम-बूम' का नाम किसने दिया था।

Shahid Afridi - India TV Hindi
Shahid Afridi  Image Source : PTI

पाकिस्तान के धमाकेदार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को दुनियाभर में 'बूम-बूम' के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे की वजह उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी है। शाहिद अफरीदी के नाम लंबे समय तक वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज था। अफरीदी को क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। अफरीदी के छक्के लगाने का अंदाज हर किसी को अपना दीवाना बना देता था। उनकी खतरनाक बल्लेबाजी के बाद ही अफरीदी को बूम-बूम के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर अफरीदी को ये नाम दिया किसने? आखिर अफरीदी को सबसे पहले इस नाम से किसने पुकारा था? अफरीदी को बूम-बूम नाम दिए जाने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 

अफरीदी को पहली बार बूम-बूम का नाम भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने दिया था। अफरीदी ने खुद इसका खुलासा किया है। हाल ही में ट्विटर पर अफरीदी से सवाल किया गया कि आपको सबसे पहले बूम-बूम का नाम किसने दिया था? इस सवाल के जवाब में अफरीदी ने कहा कि रवि शास्त्री। साफ है कि जिस नाम से अफरीदी को दुनियाभर में पहचाना जाता है वो नाम उन्हें रवि शास्त्री ने दिया था।

आपको ये भी बता दें कि एक फैन ने ट्विटर पर अफरीदी से उनके सबसे यादगार शतक पर सवाल किया। इसके जवाब में अफरीदी ने कहा कि भारत के खिलाफ खेली गई 141 रनों की पारी उनकी सबसे बेहतरीन पारी थी। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अफरीदी ने 191 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी में अफरीदी ने 21 चौके और 3 छक्के जड़े थे। अफरीदी की पारी की बदौलत भारत वो मैच 12 रन से हार गया था। अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे, 99 टी20I और 27 टेस्ट मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल