1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस वजह से एशिया कप में नहीं खेले थे कप्तान कोहली, रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

इस वजह से एशिया कप में नहीं खेले थे कप्तान कोहली, रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2018 03:28 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 03:28 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। 

विराट कोहली-रवि शास्त्री- India TV Hindi
विराट कोहली-रवि शास्त्री Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना गया था। दरअसल जब एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था तब कहा गया था कि कोहली को वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है। अब खुद कोच रवि शास्त्री ने बयान दिया है कि आखिरकार कोहली को एशिया कप के लिए क्यों नहीं चुना गया था। बता दें कि भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।  

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'विराट को इस आराम की जरूरत थी। वह ताकत में बैल के बराबर हैं, आप उन्हें मैदान से बाहर नहीं भेज सकते हैं। विराट यदि खेलते हैं तो मैच का रोमांच अलग ही होता है। इसलिए यह केवल मानसिक रूप से थकने का मामला है।' 

शास्त्री ने बताया कि विराट जब आराम से वापस आते हैं तो वे एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। शास्त्री ने बताया कि केवल कोहली ही नहीं जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी इसी तरह आराम दिया गया है। बता दें कि भारत 4 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेलेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल