1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम का कोच बने रहने के लिए रवि शास्त्री को फिर से करना होगा आवेदन

भारतीय टीम का कोच बने रहने के लिए रवि शास्त्री को फिर से करना होगा आवेदन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 07:22 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 07:22 pm IST

शास्त्री को अनिल कुंबले का कार्यकाल विवादास्पद परिस्थितियों में बीच में समाप्त हो जाने के बाद 2017 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

भारतीय टीम का कोच बने रहने के लिए रवि शास्त्री को फिर से करना होगा आवेदन - India TV Hindi
भारतीय टीम का कोच बने रहने के लिए रवि शास्त्री को फिर से करना होगा आवेदन  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सहित सहयोगी स्टाफ के लिये जल्द ही नये आवेदन मंगवाएगा और इस तरह से रवि शास्त्री को फिर से आवेदन करना होगा क्योंकि उनका अनुबंध अगले महीने के वेस्टइंडीज दौरे के बाद समाप्त हो जाएगा। सहयोगी स्टाफ में शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर हैं। वेस्टइंडीज के तीन अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले दौरे के कारण इनका कार्यकाल विश्व कप के बाद 45 दिन तक बढ़ाया गया। 

ये सभी नये सिरे से आवेदन कर सकते हैं लेकिन टीम को नया ट्रेनर और फिजियो मिलना तय है क्योंकि शंकर बासु और पैट्रिक फरहार्ट भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में हार के साथ ही सहयोगी स्टाफ से हट गये थे। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारत की घरेलू श्रृंखला 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। 

शास्त्री को अनिल कुंबले का कार्यकाल विवादास्पद परिस्थितियों में बीच में समाप्त हो जाने के बाद 2017 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। यह 57 वर्षीय पूर्व कप्तान अगस्त 2014 से जून 2016 तक भारतीय टीम का निदेशक भी रहा था। 

भारत ने हालांकि उनके कोच रहते हुए कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता हालांकि टीम ने इस साल के शुरू में आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचा था। 

बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमारी वेबसाइट पर एक या दो दिन में इन पदों के लिये आवेदन दिया जाएगा। सहयोगी स्टाफ के अलावा टीम मैनेजर पद के लिये भी नये सिरे से आवेदन मंगाये जाएंगे। ’’ 

तमिलनाडु के पूर्व कप्तान सुनील सुब्रहमण्यम को 2017 में एक साल के अनुबंध के लिये टीम मैनेजर नियुक्त किया गया था लेकिन बाद में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल