1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने 50वें टेस्ट पर अश्विन ने कहा, गाले स्टेडियम अच्छी यादें लेकर आता है

अपने 50वें टेस्ट पर अश्विन ने कहा, गाले स्टेडियम अच्छी यादें लेकर आता है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2017 09:24 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 09:24 pm IST

अपने 50वें टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को कहा कि वह जब भी गाले मैदान पर आते हैं, श्रीलंका के खिलाफ 2015 में लिए गए 10 विकेट उन्हें याद आते हैं।

Ravichandran Ashwin | AP Photo- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin | AP Photo

गाले: अपने 50वें टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को कहा कि वह जब भी गाले मैदान पर आते हैं, श्रीलंका के खिलाफ 2015 में लिए गए 10 विकेट उन्हें याद आते हैं। अश्विन ने कहा कि यह मैदान उनके लिए अच्छी यादें लेकर आता है। भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे पहला टेस्ट मैच बुधवार से खेलना है।

अश्विन ने कहा, ‘मैंने पिछली बार 2015 में काफी अच्छा किया था। वह सपने के सच होने जैसा था। मेरे लिए वह आत्मसंतुष्टि वाला पल था क्योंकि मैं टेस्ट टीम में वापसी कर रहा था। उसके बाद मैंने पहले दिन छह विकेट लिए थे। इसके बाद मैंने तीसरे दिन मैच में अपने 10 विकेट पूरे किए। यहां आना और इस मैदान पर दोबारा कदम रखना मेरे लिए अच्छी यादें लेकर आता है।’ अश्विन ने बताया कि श्रीलंका के कुमार संगाकारा और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स उनके टेस्ट में पसंदीदा विकेट हैं। अश्विन ने अपने पसंदीदा शिकारों का नाम बताते हुए कहा, ‘कुमार संगाकारा का PS स्टेडियम में विकेट और डिविलियर्स का नागुपर में विकेट मेरे लिए काफी मददगार साबित रहे हैं, लेकिन इसके पीछे भूमिका अच्छी थी। मैं ज्यादा अच्छे से नहीं सोच पा रहा हूं, शायद सिडनी में शॉन मार्श का विकेट और डेविड वॉर्नर का बेंगलुरू में विकेट।’

अश्विन ने कहा, ‘एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर मैंने काफी अच्छा किया है।’ अश्विन ने हाल ही में नियुक्त किए गए टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की तारीफ की और कहा कि वह टीम में सकारात्मक महौल बनाते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने उस पल को पार कर लिया है। फैसला लिया जा चुका है। फैसले पर मैं कुछ नहीं कह सकता। रवि भाई ड्रेसिंग रूम में शानदार इंसान हैं।’ अश्विन के मुताबिक, ‘पिछली बार वह गॉल में थे। हम उस टेस्ट मैच में हार गए थे। उन्होंने काफी अच्छे से हमें हमारे निचले स्तर पर संभाला। वह ऐसे शख्स हैं जो ड्रैसिंग रूम में काफी प्रभावी रहते हैं।’ भारत ने पिछली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल