1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना महामारी के बीच रविन्द्र जड़ेजा ने दी सलाह, ‘घर से बाहर निकल रन-आउट ना होना'

कोरोना महामारी के बीच रविन्द्र जड़ेजा ने दी सलाह, ‘घर से बाहर निकल रन-आउट ना होना'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 30, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 04:41 pm IST

टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंड रवींद्र जडेजा ने कहा कि वायरस को रोकने के लिए जरूरी है कि हम घरों में रहें क्योंकि चार दिवारी के बाहर जा कर कोई भी रन आउट हो सकता है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Ravindra Jadeja Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| कोरोना महामारी के चलते इस समय सभी प्रकार के खेलों में रोक लगी हुई है। जिसके चलते घर से सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। इसी बीच टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंड रवींद्र जडेजा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि वायरस को रोकने के लिए जरूरी है कि हम घरों में रहें क्योंकि चार दिवारी के बाहर जा कर कोई भी रन आउट हो सकता है।

अपनी पोस्ट में जडेजा ने लिखा है, "बाहर बिंदास घूमते हो। मस्ती में टाइमपास करते हो। जब आपको घर में रहना चाहिए था। फिर ये तो होना ही था। घरों में रहें, रन आउट मत होना।"

ये भी पढ़ें : अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा, इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की नकल करना उन्हें बेहद रास आता है

अगर कोरोनावायरस के कारण हालात खराब नहीं हुए होते तो जडेजा इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे होते, लेकिन कोरोनावायरस के कारण आईपीएल का 13वां सीजन अनश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। 

ये भी पढ़ें : 10 साल बाद कामरान अकमल ने बताया, एशिया कप में गौतम गंभीर के साथ क्यों हुई थी उनकी बहस

( With agency input Ians )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल