1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जडेजा ने मचाया धमाल, बने दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जडेजा ने मचाया धमाल, बने दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2021 05:20 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 05:20 pm IST

जडेजा अब होल्डर (384 अंक) से दो अंक आगे हैं जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 377 अंक से तीसरे स्थान पर हैं। 

Ravindra Jadeja, all-rounder, ICC Test rankings, sports, cricket- India TV Hindi
Ravindra Jadeja Image Source : GETTY

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को शीर्ष से हटा दिया। जडेजा अब होल्डर (384 अंक) से दो अंक आगे हैं जबकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 377 अंक से तीसरे स्थान पर हैं। 

एक अन्य भारतीय रविचंद्रन अश्विन 353 अंक से चौथे स्थान पर हैं जिनके बाद बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (338) का नंबर आता है। अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में 850 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, वह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (908) से पीछे हैं। 

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने कहा रिजर्व डे में न्यूजीलैंड को समेटने के लिए हमें मजबूत प्लान की जरूरत

न्यूजीलैंड के टिम साउदी (830) तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय कप्तान विराट कोहली 814 अंक से चौथे स्थान पर कायम हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 891 अंक से शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (886) और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (878) उनके बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी ने कहा रिजर्व डे में न्यूजीलैंड को समेटने के लिए हमें मजबूत प्लान की जरूरत

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (797) पांचवें नंबर पर हैं जिसके बाद ऋषभ पंत और रोहित शर्मा की भारतीय जोड़ी 747 अंक लेकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल