1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज में परिवार साथ नहीं ले जाने पर संभावना पर बरसे वॉन और पीटरसन

एशेज में परिवार साथ नहीं ले जाने पर संभावना पर बरसे वॉन और पीटरसन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2021 03:24 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 03:24 pm IST

माइकल वॉन का मानना है कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अगर खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के चार महीने लंबे दौरे पर परिवार साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो एशेज श्रृंखला रद्द हो जानी चाहिये। 

एशेज में परिवार साथ...- India TV Hindi
एशेज में परिवार साथ नहीं ले जाने पर संभावना पर बरसे वॉन और पीटरसन Image Source : GETTY

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अगर खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के चार महीने लंबे दौरे पर परिवार साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो एशेज श्रृंखला रद्द हो जानी चाहिये। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी संभावना है कि इंग्लैड के खिलाड़ियों को आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज क्रिकेट श्रृंखला में परिवार को साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिले ।

वॉन ने ट्वीट किया ,‘‘ ऐसी रिपोर्ट आज पढी कि एशेज श्रृंखला के लिये शायद इंग्लैंड के क्रिकेटर अपना परिवार नहीं ले जा सकेंगे । ऐसा है तो श्रृंखला रद्द कर देनी चाहिये । चार महीने परिवार से दूर रहना कतई स्वीकार्य नहीं है ।’’ पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अगर ऐसी पाबंदियों के बीच खिलाड़ी नहीं खेलने का फैसला लेते हैं तो उन्हें दोष नहीं दिया जाना चाहिये । उन्होंने कहा ,‘‘ इस एशेज श्रृंखला से इंग्लैंड का कोई क्रिकेटर नाम वापिस लेता है तो उसे मेरा पूरा समर्थन है ।चार महीने परिवार से दूर रहना । परिवार खिलाड़ी के लिये सबसे अहम है और मौजूदा माहौल में तो और ज्यादा।’’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि कहा कि इस मसले का हल निकाला जा रहा है चूंकि टूर्नामेंट अभी काफी दूर है । इंग्लैंड के क्रिकेटर बांग्लादेश और पाकिस्तान दौरे पर परिवार को साथ नहीं ले जायेंगे । इसके बाद अक्टूबर में टी20 विश्व कप होना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल