1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जड़ेजा की तलवार बाजीपर माइकल वॉन ने ली चुटकी तो मिला करार जवाब

जड़ेजा की तलवार बाजीपर माइकल वॉन ने ली चुटकी तो मिला करार जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Apr 13, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 09:50 pm IST

वॉन ने जडेजा के इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, " आपकी घास को एक घास काटने वाले रॉकस्टार की जरूरत है।"

Ravindra Jadega and Michael Vaughn- India TV Hindi
Ravindra Jadega and Michael Vaughn Image Source : GETTY IMAGES/INSTAGRAM

नई दिल्ली| कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरा विश्व स्थिर है और भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इसी चीज का उदाहरण दिया जब उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को बताया कि महामारी के कारण कैसे वह अपने लॉन में घास नहीं काट पा रहे हैं।

जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हाथों में एक तलवार लिए हुए हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, " एक, तलवार एक बार को अपनी चमक खो सकती है, लेकिन वो हमेशा अपने मास्टर की आज्ञा का पालन करती है।"

वॉन ने जडेजा के इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, " आपकी घास को एक घास काटने वाले रॉकस्टार की जरूरत है।"

इसके बाद जडेजा ने वॉन की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए लिखा, "हां, लेकिन मुझे नहीं पता कि इसे कैसे काटना है..कोरोना प्रभाव।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल