1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जडेजा की वाइफ ने जन्मदिन के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया

जडेजा की वाइफ ने जन्मदिन के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 03:02 pm IST

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने शनिवार को अपने जन्म दिन के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया है।

जडेजा की वाइफ ने...- India TV Hindi
जडेजा की वाइफ ने जन्मदिन के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया Image Source : INSTAGRAM/RAVINDRA.JADEJA

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने शनिवार को अपने जन्म दिन के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया है ताकि वह आंखों से लाचार लोगों की मदद कर सकें।

उन्होंने कहा, "भगवान की कृपा से मेरे पास वो सभी अंग हैं जो शरीर में चाहिए होते हैं और इसलिए मैं दृष्टिबाधिर लोगों के दर्द को समझ नहीं सकती। लेकिन मैं किसी तरह उनकी मदद कर सकती हूं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।" रिवाबा ने बाकी लोगों से भी अपील करते हुए दूसरे लोगों की मदद करने और उनके जीवन को दोबारा शुरू करने में मदद करने को कहा है।

ENG V AUS, 1st T20I : इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से दी मात

उन्होंने कहा, "मैं नहीं बता सकती कि मैं इस समय क्या महसूस कर रही हूं, लेकिन यह मेरे लिए काफी संतुष्टि भर पल है। इसलिए मैं आप सभी से अपील करना चाहती हूं कि आप दूसरों की मदद कर अपने निधन को यादगार बना दीजिए।" रिवाबा के पति रवींद्र इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल खेलने गए हैं। रवींद्र चेन्नई सपुर किंग्स टीम का अहम हिस्सा हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल