1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...तो क्या ये वजह थी इमरान के रेहम से जुदा होने की!

...तो क्या ये वजह थी इमरान के रेहम से जुदा होने की!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2015 08:03 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 08:03 am IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और रेहम खान के तलाक की खबरों के बीच एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि रेहम इमरान को जहर देकर मारना चाहती थीं। आपको बता दें

...तो क्या ये वजह थी...- India TV Hindi
...तो क्या ये वजह थी इमरान के रेहम से जुदा होने की!

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और रेहम खान के तलाक की खबरों के बीच एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि रेहम इमरान को जहर देकर मारना चाहती थीं। आपको बता दें कि बीते 30 अक्टूबर को ही दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि उस वक्त इमरान ने तलाक के पुख्ता कारणों का खुलासा नहीं किया था।

इमरान और रेहम क्यों जुदा हुए इसको लेकर आ रही तमाम अटकलों के बीच यह खबर सामने आ रही है कि रेहम ने इमरान को जहर देकर मारने की कोशिश की थी और यही दोनों के बीच तलाक की वजह बन गया। बताया जा रही है कि रेहम इमरान को इसलिए जहर देना चाहती थीं ताकि उनकी राजनीतिक विरासत हथिया सकें। एक पत्रकार नियाजी ने खुफिया एजेंसी का हवाला देते हुए कहा है कि रेहम की नीयत ठीक नहीं थी और उन्हें इसका आभास था कि वो इमरान की पार्टी की बागडोर अपने हाथों में थामने के लिए इमरान को जहर भी दे सकती हैं।

नियाजी ने अपना यह अंदेशा इमरान के करीबी दोस्तों के जरिए उन तक पहुंचाया था। गौरतलब है कि नियाजी ने ही इमरान और रेहाम की शादी और उसके बाद तलाक की खबर सबसे पहले दी थी। नियाजी ने सितंबर में ही कह दिया था कि दोनों के रिश्ते ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि दोनों के रास्ते जुदा हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रेहम ने इमरान की जिंदगी को नर्क बना दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल