1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिकी पोंटिंग ने फोटो शेयर कर याद किया बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट मैच

रिकी पोंटिंग ने फोटो शेयर कर याद किया बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट मैच

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 05:12 pm IST

रिकी पोंटिंग ने शनिवार को अपनी कप्तानी के पहले टेस्ट की जर्सी की फोटो साझा की है, जिस पर उनके पूर्व साथियों के हस्ताक्षर हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ट्विटर पर यह फोटो साझा की।

रिकी पोंटिंग ने फोटो...- India TV Hindi
रिकी पोंटिंग ने फोटो शेयर कर याद किया बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट मैच Image Source : TWITTER/RICKYPONTING

सिडनी| रिकी पोंटिंग ने शनिवार को अपनी कप्तानी के पहले टेस्ट की जर्सी की फोटो साझा की है, जिस पर उनके पूर्व साथियों के हस्ताक्षर हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ट्विटर पर यह फोटो साझा की।

पोंटिंग ने लिखा, "जब मैंने कप्तान के तौर पर पहला टेस्ट मैच खेला था तब खिलाड़ियों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे और संदेश लिखे थे। मैं इस टेस्ट मैच को मुश्किल पलों में डैमियन मार्टिन और डैरेन लैहमन द्वारा खेली गई पारियों के लिए याद रखता हूं।"

इस समय पूरे विश्व में कोरोनावायस का कहर फैला हुआ है और इसी कारण तमाम खेल गतिविधियां बंद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल