1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज प्रबंधन को पिछले साल खिलाड़ी के अशिष्ट व्यवहार के बारे में था पता

वेस्टइंडीज प्रबंधन को पिछले साल खिलाड़ी के अशिष्ट व्यवहार के बारे में था पता

 Written By: IANS
 Published : Jan 08, 2016 11:33 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 11:33 pm IST

सिडनी: क्रिस गेल ने पिछले साल उन पर एक महिला के साथ अशिष्टता का आरोप लगाने वाली मीडिया कंपनी पर मानहानि का मुकदमा किया है, लेकिन इस बीच एक ईमेल सामने आया है जिससे संकेत

reportswi management knew about rude behavior of the player - India TV Hindi
reportswi management knew about rude behavior of the player

सिडनी: क्रिस गेल ने पिछले साल उन पर एक महिला के साथ अशिष्टता का आरोप लगाने वाली मीडिया कंपनी पर मानहानि का मुकदमा किया है, लेकिन इस बीच एक ईमेल सामने आया है जिससे संकेत मिलते हैं कि वेस्टइंडीज टीम प्रबंधन को यहां 2015 विश्व कप के दौरान एक महिला के प्रति अपने खिलाडि़यों के दुव्र्यवहार की जानकारी थी।

गेल के फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का दावा शुरू करने के लिए आस्ट्रेलिया के शीर्ष वकील की सेवाएं लेने के एक दिन बाद यह ईमेल सामने आया है। फेयरफैक्स मीडिया ने आरोप लगाया था कि पिछले साल विश्व कप के दौरान सिडनी में गेल ने एक महिला से अशिष्ट व्यवहार किया।

सिडनी मोर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट में आज दावा किया गया कि 2015 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के टीम मैनेजर रिची रिचर्डसन ने ईमेल लिखकर अपने खिलाडि़यों से कहा था कि वह महिला से सम्माजनक और पेशेवर तरीके से पेश आएं।

समाचार पत्र के अनुसार टीम मैनेजर रिचर्डसन ने लिखा था, पिछले कुछ दिनों में महिला का नाम को टीम के सदस्यों के साथ असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कृपा करके हमेशा उसके साथ पेशेवर और सम्मानजनक बर्ताव कीजिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल