1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोंटिंग टी-20 सिरीज़ के लिये ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच बने

पोंटिंग टी-20 सिरीज़ के लिये ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच बने

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2018 01:12 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 01:12 pm IST

पोंटिंग आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच डेरेन लीमैन के साथ काम करेंगे जबकि ट्राय कूली और मैथ्यू मोट उनके सहायक होंगे।

 रिकी पोंटिंग- India TV Hindi
रिकी पोंटिंग

सिडनी: रिकी पोंटिंग इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 सिरीज़ के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच होंगे। पोंटिंग आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच डेरेन लीमैन के साथ काम करेंगे जबकि ट्राय कूली और मैथ्यू मोट उनके सहायक होंगे।

 
नियमित सहयोगी स्टाफ ग्रीम हिक, डेविड सेकर और ब्राड हाडिन मार्च अप्रैल में होने वाली चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ की तैयारी के लिये दक्षिण अफ्रीका में हैं। 

लीमैन पहले ही कह चुके हैं कि 2019 में करार खत्म होने के बाद वह इसका नवीनीकरण नहीं करायेंगे लिहाजा पोंटिंग को भावी कोच माना जा रहा है। पोंटिंग ने कहा,‘‘मैंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टीम के साथ काम किया और एक बार फिर डेरेन, ट्राय और मैथ्यू के साथ काम करने को बेताब हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल