1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए जोश हेजलवुड

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए जोश हेजलवुड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2019 09:03 am IST,  Updated : Feb 14, 2019 01:44 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बीकले ने उम्मीद जताई कि हेजलवुड इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप तक फिट हो जाएंगे।

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए जोश हेजलवुड- India TV Hindi
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए जोश हेजलवुड Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण अब पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बता दें कि हेजलवुड इसी महीने भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया से भी बाहर हैं। उनकी जगह जाय रिचर्ड्सन को टीम में लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान हेजलवुड के पीठ में उसी जगह दर्द उभर आया है जिसके कारण वह पिछले साल अधिकतर समय नहीं खेल पाए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बीकले ने उम्मीद जताई कि हेजलवुड इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो उन्हें अभी भी टीम में लौटने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है वो है खुद की फिटनेस।

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान हेजलवुड को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था जिससे अब उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रहना पड़ रहा है। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी का का शुक्रवार को फॉलो-अप स्कैन होगा और उम्मीद है कि 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले विश्व कप के ग्रुप गेम के लिए वे तैयार हो जाएंगे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का वनडे में 25.15 का शानदार औसत है जबकि उन्होंने वनडे में 4.73 रन प्रति ओवर खर्च किए हैं।

वैसे भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रलियाई टीम में मिचेल स्टार्क की कमी भी खलेगी। स्टार्क भी चोटिल हैं। हालांकि स्टार्क पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

वैसे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए कोच जस्टिन लैंगर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के फिट होने की भी उम्मीद कर रहे हैं जिनका बैन तो खत्म हो रहा है लेकिन अभी हाल ही में दोनों की कोहनी की सर्जरी हुई थी। स्मिथ और वार्नर दोनों ही विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के अंतिम दो एकदिवसीय मैचों के लिए 29 मार्च से राष्ट्रीय चयन के लिए पात्र होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल