1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : चीते की फुर्ती से स्टम्पिंग कर पंत को पवेलियन भेज फोक्स जन्मदिन पर बने हीरो, देखें Video

IND vs ENG : चीते की फुर्ती से स्टम्पिंग कर पंत को पवेलियन भेज फोक्स जन्मदिन पर बने हीरो, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2021 02:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 02:17 pm IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स ने दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान अपनी चीते जैसी फुर्ती वाली कीपिंग से सभी का दिल जीत लिया है।

rishabh pant, ben foakes, wicketkeeping, stumping, India vs England, Ind vs eng, joe root, Chennai, - India TV Hindi
Ben Foakes and Rishabh Pant Image Source : BCCI.TV

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाज पहली पारी में तो बुरी तरह फ्लॉप रहे। मगर बाद में उनके विकेटकीपर बेन फोक्स ने जरूर दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान अपनी चीते जैसी फुर्ती वाली कीपिंग से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने पंत को तेज तर्रार रिएक्शन से चलता कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया में फोक्स की सिर्फ इंग्लैंड के ही नहीं बल्कि भारतीय फैंस भी तारीफ कर रहे हैं। 

दरअसल, इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट मैच में जोस बटलर की जगह टीम में खेलने आए नए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बॉन फोक्स ने भारतीय सरजमीं पर पहले टेस्ट मैच में ही अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स से सबका दिल जीत लिया है। पारी के 26वें ओवर में जैक लीच की तीसरी गेंद पर रिषभ पंत बीट हुए। इस पर गेंद पकड़ते ही इंग्लैंड के बेन फोक्स ने चेन्नई के मैदान में चीते जैसी फुर्ती के साथ रिषभ पंत को स्टम्पिंग से आउट किया। इस तरह पहली पारी में 85 रन पर नाबाद रहने वाले पंत इस बार 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बना पाए। जबकि पंत के विकेट के बाद पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में बेन फोक्स की कीपिंग की चर्चा होने लगी। 

यह भी पढ़ें-  Ind vs Eng : पहली पारी में कुलदीप को नहीं मिला विकेट तो सोशल मीडिया पर इस तरह हो रहे हैं ट्रोल

गौरतलब है कि फोक्स का आज जन्म दिन भी है। ऐसे में मैच के दौरान खबर लिखे जाने तक उन्होंने टीम इंडिया के 3 बल्लेबाजों को स्टम्पिंग से आउट किया। जिसके चलते भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले वो तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले गॉडफ्रे इवांस साल 1952, उसके बाद साल 2017 में निरोशन डीक्वेला और अब बेन फोक्स ने ये कारनामा किया है।  वहीं फोक्स की कीपिंग पर सोशल मीडिया में कई दिग्गजों ने उनकी सराहना भी की है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्वविकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी उनकी तारीफ की है।  

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video

दूसरी तरफ मैच की बात करें तो भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 134 पर समेट दिया। भारत ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं और उसके अब तक 249 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। जिसके बाद अब तीसरे दिन का खेल जारी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल