1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप 2019 की राह हुई मुश्किल, आयरलैंड के ख़िलाफ़ धुला मैच

वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप 2019 की राह हुई मुश्किल, आयरलैंड के ख़िलाफ़ धुला मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 14, 2017 08:02 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 09:23 am IST

वेस्ट इंडीज़ के लिए विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने की राह अब और मुश्किल हो गई है। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां वेस्टइंडीज का मैच बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया।

West indies- India TV Hindi
West indies

बेलफास्ट: वेस्ट इंडीज़ के लिए विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने की राह अब और मुश्किल हो गई है। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को यहां वेस्टइंडीज का मैच बारिश के कारण पूरी तरह धुल गया। अब वेस्ट इंडीज़ के लिए विश्व कप में जगह बनाने का एक ही रास्ता है कि वह आगामी वनडे सिरीज़ में मेजबान इंग्लैंड को बुरी तरह हराए जो ज़ाहिर है इतना आसान नही होगा। 

अंक तालिका के हिसाब से श्रीलंका इस समय आठवें स्थान पर है और विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई कर रही है लेकिन वेस्ट इंडीज़ अगर इंग्लैंड को 5-0 या 4-0 के अंतर से हरा देती है तो वह आठवें स्थान पर मौजूद श्रीलंका को खिसका कर विस्व कप के लिए क्वालिफ़ाई कर जाएगी। फिलहाल श्रीलंका की टीम रैंकिंग में वेस्टइंडीज से आठ अंक आगे है और इंग्लैंड के खिलाफ कैरेबियाई टीम अगर एक भी मैच हारती है तो वह सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। 

मेज़बान इंग्लैंड के अलावा आईसीसी रैकिंग में 30 सितंबर को शीर्ष सात टीमों को 2019 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफ़ाई करने का मौका मिलेगा। जो टीमें सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाएंगी उन्हें दो स्थानों के लिए क्वालिफ़ाइंग टूर्नामेंट में खेलना पड़ेगा।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल